गर्दन में गोली मार बेगूसराय में युवा किसान की हत्या, जमीन विवाद में हत्या की आशंका
बेगूसराय में युवा किसान की हत्या हुई है। आरोप लगाया जा रहा कि गले में फंदा लगाने के बाद गोली मारी गई है। हत्या के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है। मृतक की पहचान खम्हार गांव के वार्ड नंबर-दो निवासी बैजनाथ सिंह के बेटे मंतोष कुमार सिंह उर्फ मंचन (40) के रूप में की गई है।
बेटे कृष्ण ने कहा कि पिता मंचन ने पिछले साल एक जमीन खरीदी थी, अमीन कन्हैया सिंह ने जमीन दिलवाई थी। जिसमें रास्ते को लेकर छोटी महतो से विवाद चल रहा था। 3 महीना पहले से यह मामला कोर्ट और थाना पुलिस के पास है। छोटी महतो ने रास्ता बंद कर दिया था, जिसको लेकर बराबर विवाद हो रहा था।
तीन-चार दिन पहले छोटी महतो के परिवार के लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। रविवार को पिताजी घास लेने गए थे, काफी देर तक वापस नहीं आए तो हम लोग खोजने गए। इसी दौरान उनकी लाश मिली, गर्दन पर गोली लगी थी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव के वार्ड नंबर-एक स्थित उसरी डेरा बहियार की है।
आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी
सूचना मिलते ही सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय और मुफस्सिल थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लोगों को समझा-बुझाकर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आरोपित छोटी महतो के परिवार से 2 महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया है। डीएसपी ने बताया कि आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
