बेगूसराय के महाकाल धाम मंदिर में तोड़फोड़ का मामला:तीन मूर्तियां खंडित,जांच शुरू
बेगूसराय में डफरपुर पंचायत के कमलपुर बांध स्थित महाकाल धाम मंदिर में रात असामाजिक तत्वों ने तीन मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरुवार सुबह पूजा के लिए पहुंचे पुजारी बबन साह को मूर्तियां खंडित मिलीं।
उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को सूचित किया, जिन्होंने आगे प्रशासन और पुलिस को जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष, एसडीपीओ मंझौल नवीन कुमार, अंचलाधिकारी सूरज कुमार और थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
एसपी मनीष ने छतौना ठाकुरबाड़ी के महंत राम प्रिय दास, डफरपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार और उपमुखिया राज कुमार सिंह से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और हर पहलू की जांच की जा रही है।मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार ने कहा कि क्षेत्र में आपसी सद्भाव बना हुआ है। उन्होंने ग्रामीणों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
