Patna

वैशाली को मिला राज्य सीनियर वॉल बैडमिंटन का खिताब,बेगूसराय पराजित

पटना.हाजीपुर शहर के एसडीओ रोड स्थित कुशवाहा आश्रम में बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ की ओर से आयोजित किया गया।जिसमें बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला वर्ग र्में वैशाली ने लगातार 10वीं बार प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कियाl फाइनल राउंड में वैशाली की टीम ने बेगूसराय को 35 -30, 35-28 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।वहीं पुरुषों में एकलव्य की टीम ने बेगूसराय को 35 -32 तथा 37 -35 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वैशाली टीम की ओर से वंदन एवं प्रिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।सब जूनियर वर्ग की भी प्रतियोगिता आयोजित की गई।देर रात तक चले मुकाबले में खिलाड़ियों के बीच में पुरस्कार वितरण वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश शुभांगी, बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरीशंकर,अंतरराष्ट्र ीय खिलाड़ी राजकुमार राजू,जिला परिषद अध्यक्ष आशुतोष कुमार दीपू ,ग्रेपलिंग के अध्यक्ष के किसलय किशोर,जिला परिषद सदस्य मुकेश पासवान ने किया गया।

 

 

इस अवसर पर आए अतिथियों का स्वागत वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव रवि रंजन ने किया।वहीं संचालन विनोद कुमार धोनी एवं दीपक कश्यप ने संयुक्त रूप से किया।वैशाली जिला के विजेता टीम को विशेष रूप से स्पोर्ट्स किट देकर सम्मानित किया गया। मौके पर राज्य बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!