DalsinghsaraiSamastipur

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सहरसा,सिमरी बख्तियारपुर,मधेपुरा,सुपौल सहित छह स्टेशन तैयार

Out of the stations being developed under the Amrit Bharat Station Scheme, the construction work of six stations has been completed:समस्तीपुर रेलवे मंडल में यात्रियों को जल्द ही सुख सुविधा मिलने जा रही है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे स्टेशनों में से छह स्टेशन के भवन निर्माण का काम पूरा हो गया है।माना जा रहा है कि इसी महीने पूर्णिया दौड़े पर पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया से इन स्टेशनों के नये भवन का उद‌्घाटन कर सकते हैं। जिसको लेकर रेलवे मंडल प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं से वह मंडल को कुछ नई ट्रेनों का भी सौगात दे सकते हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

समस्तीपुर रेलवे मंडल की सीनियर डीसीएम सह मीडिया प्रभारी अन्नया स्मृति ने बताया कि समस्तीपुर रेलवे मंडल में दो दर्जन से अधिक स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत काम चल रहा है।

 

स्टेशन भवन का निर्माण काम पूरा

 

पहले चरण में 21.40 करोड़ की लागत से सलौना स्टेशन भवन का निर्माण काम पूरा कर लिया गया है। स्टेशन को आधुनिक सुख सुविधाओं से लैश किया गया है। इस स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार किया गया है। चौरा फुट ओवर ब्रिज का भी निर्माण किया गया है।

मंडल के सहरसा स्टेशन को 41.60 करोड़, सिमरी बख्तियारपुर को 14.55 करोड़, दौरम मधेपुरा स्टेशन को 15.96 करोड़ , सुपौल को 14.50 करोड़ और बनमंकी स्टेशन को 23.35 करोड़ की लागत से बनाया गया है।

 

सभी स्टेशन बिल्डिंग बन कर तैयार है। इंजीनियरिंग विभाग के साथ ही वाणिज्य विभाग की टीम ने स्टेशन का जायजा भी लिया है। कहीं कोई कमी है तो उसे दूर करने का निर्देश भी जारी किया गया है।

 

हवाई अड्‌डा जैसी मिलेगी सुविधा

 

स्टेशन के एंट्री गेट को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाया गया है। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म को साफ-सुथरा रखा जाएगा। स्टेशन पर जो वोटिंग हॉल है, उसको और बेहतरीन और हाईटेक किया गया है।

 

मुसाफिर आसानी से आराम कर सकें उसकी व्यवस्था की गई है। स्टेशन पर जो कैंटीन है, वहां पर खाने-पीने की उचित व्यवस्था और क्वालिटी पर जोर दिया जाएगा। स्टेशन पर हर भाषा की होर्डिंग और साइन बोर्ड होगी। जिससे किसी भी राज्य का यात्री आसानी से समझ लें। इसके अलावा स्वचालित पाथवे, लाइट, फ्री वाई-फाई सुविधा, स्वचालित सीढ़ियां, महिलाओं और दिव्यांगजनों के सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!