Dalsinghsarai

दलसिंहसराय,शहर के ब्लॉक रोड में दो छात्रों के गुट में हुए विवाद के बाद चाकूबाजी,दो छात्र घायल,भर्ती

दलसिंहसराय,शहर के ब्लॉक रोड में पहले से किसी चीज को लेकर चल रहा विवाद को लेकर दो छात्र गुट के बिच मारपीट में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया. जिसमें ब्लॉक रोड स्थित निजी स्कुल के छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जिसे स्थानीय लोगो की मदद से अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया.जख्मी की पहचान बल्लोचक निवासी शिव कुमार राय के पुत्र राहुल कुमार(17) एंव पांडव कुमार(18) के रूप में हुई है.वही गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिकी उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

स्वजनों ने बताया की राहुल ब्लॉक रोड स्थित एक कोचिंग में पढ़ता है. उसका भाई पांडव रोजाना लेने जाता था. आज ज़ब वह लेने जा रहा था तो पुरानी विवाद को लेकर ब्लॉक रोड स्थित पार्क के पास दूसरे गुट के छात्रों के साथ गालीगलौज होने लगा उसी समय राहुल भी कोचिंग से पढ़ कर बाहर निकला था. गालीगलौज होता देख उस जगह पर आया.बात इतनी बढ़ गई की दोनों तरफ से मारपीट होने लगा.इसी दौरान दूसरे पक्ष के छात्रों के द्वारा राहुल व पांडव पर चाकू से बार कर दिया.जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

 

 

इस संबंध में थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया की घटना की सूचना पर पुलिस गई थी तब तक उसे रेफर कर दिया गया था. आवेदन मिलने के बाद आगे की करवाई की जाएगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!