Samastipur

समस्तीपुर में कर्ज मांगने पर 2 भाइयों से मारपीट:45 हजार रुपए का था झगड़ा

समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के शेखटोली में 45,000 रुपए का कर्ज मांगने पर दो भाइयों के साथ मारपीट की गई। घायल शमशेर कुरैशी और परवेज कुरैशी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घायलों की पहचान शेखटोली वार्ड-4 निवासी मोहम्मद कैसर कुरैशी के बेटे 28 साल के शमशेर कुरैशी और 25 साल के परवेज कुरैशी के रूप में हुई है। शमशेर कुरैशी ने बताया कि उन्होंने तीन साल पहले गांव के दिनेश नट को व्यापार के लिए 45,000 रुपए उधार दिए थे।पैसे की जरूरत पड़ने पर शमशेर ने दिनेश नट से अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि दिनेश नट ने पैसे देने के बजाय 10-15 अन्य लोगों के साथ मिलकर शमशेर के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान शमशेर और उनके भाई परवेज के साथ मारपीट की गई, जिससे वे घायल हो गए।

 

डॉक्टर ने किया रेफर

 

मारपीट के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। घायल भाइयों को तुरंत मोहिउद्दीन नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर दशरथ कुमार की देखरेख में शमशेर कुरैशी और परवेज कुरैशी का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों भाइयों का सीटी स्कैन और एक्स-रे कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे का इलाज किया जाएगा।

 

मारपीट की इस घटना को लेकर मोहिउद्दीन नगर थाना प्रभारी सिकन्दर कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मारपीट की सूचना मिली 112 की पुलिस टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है । उन्होंने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर मुस्कान कुरैशी की ओर से थाने में लिखित आवेदन दिया गया है जिसकी जांच की जा रही है। जांच किए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!