दलसिंहसराय:बढ़ौना में चावल लदा ट्रक सड़क पर पलटा, बाल बाल बचे ड्राइवर
दलसिंहसराय :विद्यापतिनगर.थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली निर्माणाधीन एनएच 122बी पथ पर सोमवार को बढ़ौना ढाला के समीप चावल लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, हालांकि इस घटना में चालक और उपचालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर इकठ्ठा हो गई। घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण एजेंसी के द्वारा करीब 50 मीटर में निर्माण कार्य नहीं किया गया है.
जिस कारण वर्षा होने के बाद यहां जल-जमाव एवं कीचड़ की स्थिति बन गई है। सड़क पर अत्यधिक फिसलन के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर फिसलन के कारण आए दिन छोटी-बड़ी वाहन दुर्घटनाग्रस्त होती रहती है।
उधर ट्रक चालक वैशाली जिले के जंदाहा निवासी चंदन कुमार ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल से चावल लेकर मोहिउद्दीननगर बाजार जा रहा था, इसी दौरान सड़क पर पानी रहने के कारण ट्रक का चक्का गहरे गड्ढे में चला गया, फिसलन और कीचड़ के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। उधर घटना की सूचना पर विद्यापतिनगर थाना की डायल 112 की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
