बछवाड़ा जंक्शन पर ट्रेन ठहराव सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग,भूख हड़ताल की चेतावन
बेगूसराय के बछवाड़ा जंक्शन पर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रुपेश यादव के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं।प्रदर्शनकारियों ने बछवाड़ा जंक्शन पर कई ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। इनमें बलिया-सियालदह, गंगासागर, अवध-असम, गरीब नवाज एक्सप्रेस और सुपौल-दानापुर ट्रेनें शामिल हैं। साथ ही मुंगेर जाने वाली ट्रेन को बछवाड़ा से चलाने की मांग भी की गई।
रेलवे फाटकों पर यात्रियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए गुमटी संख्या 22बी पर ओवरब्रिज और 21 दक्षिणी फाटक पर अंडरपास बनाने की मांग रखी गई। नवनिर्मित बछवाड़ा जंक्शन पर यात्री सुविधाओं की कमी है। यहां शौचालय, पेयजल, विश्रामालय की व्यवस्था और पश्चिमी भाग में बंद टिकट काउंटर को फिर से शुरू करने की मांग की गई।मजनूपुर नवादा, फतेहा और साठा स्टेशनों पर भी पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई। इन स्टेशनों पर सफाई व्यवस्था सुधारने और साठा स्टेशन के उत्तर-दक्षिणी भाग को जोड़ने के लिए पहुंच मार्ग बनाने की मांग भी रखी गई।
राजद नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे आंदोलन और भूख हड़ताल करेंगे। प्रदर्शन में युवा जिला उपाध्यक्ष दिलीप यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश मेहता, मुखिया प्रतिनिधि प्यारे दास, वरिष्ठ नेता रोहित कुमार, तालीम हुसैन, रामेश्वरी साह, अर्जुन यादव, शिवकुमार यादव, जफीर अंसारी समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
