PatnaSamastipurWeather Update

“आज का मौसम:2 से 6 अक्टूबर तक प्रदेश में एक्टिव रहेगा मानसून, हेवी रेन की संभावना, आज 7 जिलों में होंगी बारिश

आज का मौसम:बिहार में धीरे-धीरे मौसम सामान्य हो रहा है। हालांकि, अब भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी सोमवार को प्रदेश के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।इन जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। लोगों को दिन में उमस भरी गर्मी परेशान करेगा।वहीं, पिछले 24 घंटे में प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई है। पटना में सुबह से तेज धूप निकली थी, जिससे दिनभर शहर के लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

2-6 अक्टूबर के बीच फिर मानसून हो सकता एक्टिव

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 2 से 6 अक्टूबर के बीच मौसम में बड़ा बदलाव के आसार है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, इस दौरान प्रदेश में पुरवा हवा चलेगी, जो नमी लेकर आएगी। इससे मानसून एक्टिव होगा। खासकर, उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में भारी और अति भारी बारिश होने की संभावना है.वैज्ञानिकों ने बताया कि, वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो रहा है, जो 1 अक्टूबर तक और मजबूत हो सकता है। इसके प्रभाव से बिहार में दोबारा मानसून एक्टिव होगा।

नदियों का जलस्तर बढ़ने का खतरा

मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी कि है कि उत्तर बिहार की प्रमुख नदियां जैसे गंडक, कोसी, बागमती और कमला बलान अपने जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश की वजह से अचानक उफान पर आ सकती हैं। इससे निचले इलाकों में पानी भरने की समस्या हो सकती है। कहीं-कहीं बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते हैं।विभाग ने स्थानीय प्रशासन को अलर्ट रहने और लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। खासकर नदियों के किनारे बसे गांवों में रहने वालों को सतर्क रहने की अपील की है।

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन का तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और शाम तक हल्की हवा चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि रात में उमस बनी रहेगी।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 2 अक्टूबर से पटना, समस्तीपुर, नालंदा, वैशाली और मुजफ्फरपुर में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 4 और 5 अक्टूबर को इन जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!