आज का मौसम:पटना सहित 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट:सितंबर महीने के अंतिम दिनो बदलेगा मौसम
आज का मौसम:पटना.बिहार में सितंबर महीने के अंतिम दिन तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी रविवार को प्रदेश के 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही, अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोग उमस भरी गर्मी से परेशान होंगे।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण और मध्य बिहार में रुक-रुककर बारिश हो सकती है, जबकि उत्तर बिहार के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। इसलिए पूजा पंडालों में आयोजन करने वालों को पहले से इंतजाम दुरुस्त रखने की सलाह दी गई है, ताकि अचानक बारिश की स्थिति में असुविधा न हो।
पटना में हल्की बारिश की संभावना
राजधानी पटना में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। तापमान में मामूली बढ़ोतरी के कारण उमस बनी रहेगी। शाम के समय मौसम सुहावना हो सकता है, लेकिन दिन में लोग गर्मी से परेशान हो सकते हैं।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण मानसून अब तक पूरी तरह कमजोर नहीं पड़ा है। यही वजह है कि सितंबर के अंत और अक्टूबर की शुरुआत में भी बारिश की संभावना है। अक्टूबर के शुरुआती सप्ताह तक हल्की बारिश की संभावना है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
