आज का मौसम:बिहार के 20 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट:चलेगी
आज का मौसम:पटना.बिहार में मानसून कमजोर पड़ गया है। हालांकि, प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की और तेज बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी रविवार को 20 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 24 घंटे में प्रदेश के उत्तर और पश्चिमी हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसके साथ ही बारिश भी हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
18 जिलों में सामान्य रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के 18 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। इसमें पटना, गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका, शेखपुरा, सारण, गोपालगंज, सीवान, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और लखीसराय शामिल है।
10 सितंबर के बाद मौसम बदलेगा
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 10 सितंबर के बाद मौसम बदेलगा। 18 सितंबर तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की बारिश और बादल छाए रह सकते हैं।बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी युक्त हवा का बिहार की ओर आ रही है। इसके साथ ही मानसून टर्फ लाइन प्रदेश के ऊपर से गुजर रही है और धीरे-धीरे अधिक सक्रिय हो रही है। इसकी वजह से आने वाले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
