Patna

समस्तीपुर:विभिन्न जगहों से तीन लड़कियाँ लापता, परिजन परेशान,पुलिस ने दर्ज किया मामला

समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र से लड़कियाँ रहस्यमय ढंग से लापता हो गई हैं, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बच्चियों की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लापता लड़कियों की पहचान इस प्रकार की गई है: पहली मोनिका कुमारी, जो कोकणी गांव निवासी पुलिंदर महतो की पुत्री है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दूसरी, शहजाद परवीन, जो हसनपुर के ही निवासी मेहंदी हसन की पुत्री है। तीसरी लड़की निक्की कुमारी है, जो परीदा गांव निवासी सुभाष यादव की बेटी है। तीनों लड़कियाँ एक ही थाना क्षेत्र से लापता हुई हैं। पुलिस का कहना है कि हर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

 

 

परिजन लगातार थाने और आसपास के इलाकों में बच्चियों की खोज कर रहे हैं और काफी चिंतित हैं। यदि किसी को इन लड़कियों में से कोई दिखाई दे, तो कृपया तुरंत हसनपुर थाना अध्यक्ष को उनके सरकारी मोबाइल नंबर 62029 03593 पर सूचना दें। किसी भी तरह की सूचना इन बच्चियों की खोज में मददगार हो सकती है। पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील की है। उक्त आशय कि जानकारी गुरुवार संध्या 6 बजे के करीब दी गई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!