पूर्णिया से अहमदाबाद के बीच हफ्ते में 3 दिन चलेगी फ्लाइट,15 सितंबर को प्रधानमंत्री, पूर्णिया एयरपोर्ट का करेंगे उदघाटन
“पटना.15 सितंबर को सीमांचल के लाखों लोगों को बड़ी सौगात मिलने वाले वाली है। 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया एयरपोर्ट का उदघाटन करेंगे। उसी दिन प्रधानमंत्री पूर्णिया जनसभा को संबोधित करेंगे। 15 सितंबर से ही स्टार एयर की पूर्णिया से सीधी फ्लाइट अहमदाबाद के लिए रवाना होगी। बिहार के एयर मार्केट में पहली बार स्टार एयरलाइंस की इंट्री हो रही है।
17 सितंबर से इंडिगो की एक फ्लाइट पूर्णिया से कोलकाता के लिए शुरू होने जा रही है। अहमदाबाद- पूर्णिया – अहमदाबाद सेक्टर के बीच स्टार एयर की उड़ान सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को ऑपरेट करेगी। वहीं इंडिगो की कोलकाता- पूर्णिया- कोलकाता विमान सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ऑपरेट करेगी। पूर्णिया से कोलकाता का हवाई सफर 1 घंटा 10 मिनट और पूर्णिया से अहमदाबाद का सफर ढाई घंटे का होगा।
क्यों बनाया गया था पूर्णिया में हवाई अड्डा, अभी बागडोगरा जाना पड़ता है
पूर्णिया हवाई अड्डे का निर्माण भारत-चीन युद्ध के दौरान भारतीय सेना तक रसद पहुंचाने के लिए किया गया था। इस एयरबेस का उपयोग उत्तर-पूर्वी गलियारे के क्षेत्र में बैकअप के रूप में किया गया था। अभी पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया के लोगों को देश के किसी भी शहर से आने-जाने के लिए बागडोगरा एयरपोर्ट से लैंड आैर टेकऑॅफ करना पड़ता है।
बिहार का यह चौथा हवाई अड्डा, सभी से लंबा रनवे, कोड है पीएक्सएन
पूर्णिया एयरपोर्ट, बिहटा एयरपोर्ट की तरह ही एयरफोर्स का एयरपोर्ट है। पूर्णिया बिहार का चौथा एयरपोर्ट होगा जहां से विमान यात्री हवाई सफर करेंगे। इस एयरपोट का कोड पीएक्सएन है। अभी बिहार में पटना, गया और दरभंगा एयरपोर्ट से विमानों की आवाजाही होती है। पूर्णिया का रनवे 2743 मीटर यानी 9000 फीट है। यहां से बड़े आकार के विमानों का ऑपरेशन हो सकता है।
2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया एयरपोर्ट चालू करने की घोषणा की थी। हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई सफर कराने की बात यहीं से पीएम ने कही थी। एयरपोर्ट के निदेशक सुनील चौधरी ने बताया कि यहां 300 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था है। दो विमान के पार्किंग की जगह है। स्टार एयर और इंडिगो को डीजीसीए ने विमान शुरू करने के लिए हरी झंडी दे दी है। आने वाले दिनों में एयर इंडिया और स्पाइसजेट भी यहां से ऑपरेट करेगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
