Patna

बिहार के इस गांव को मिली बड़ी सौगात,गांवों को मिलेगा बेहतर कनेक्टिविटी का तोहफ

पटना.बिहार में रोहतास जिले के कोचस प्रखंड के लिए बड़ी खुशखबरी है. आजादी के बाद पहली बार NH 319 से कटियारा होते हुए पांचोंडेहरी मोड़ तक पक्की सड़क का निर्माण होगा. मुख्यमंत्री संपर्क पथ योजना के तहत इस परियोजना को स्वीकृति मिल गई है और निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सासाराम ग्रामीण कार्य विभाग को दी गई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

गांवों को मिलेगा बेहतर कनेक्टिविटी का तोहफा

नई सड़क बनने से कटियारा, बठोरी यादव टोला सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों का सीधा संपर्क राष्ट्रीय राजमार्ग से हो जाएगा. अब तक स्कूल, अस्पताल और उच्च शिक्षा से कटे हुए ये गांव सड़क बनने के बाद मुख्यधारा से जुड़ जाएंगे. ग्रामीणों का मानना है कि यह सड़क उनके सामाजिक और आर्थिक जीवन को नया आयाम देगी.

 

स्थानीय प्रतिनिधियों की पहल रंग लाई

ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत मुखिया अंजनी कुमार सिंह के लगातार प्रयास और विधायक संतोष कुमार मिश्रा की अनुशंसा के बाद विभागीय मंजूरी मिली. ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व के मुखिया इस ओर ध्यान नहीं देते थे, लेकिन वर्तमान मुखिया ने गली-नाली के बाद अब सड़क निर्माण की दिशा में भी ठोस पहल की है.

 

करीब 6 करोड़ की लागत से बनेगा सड़क नेटवर्क

कटियारा से पांचोंडेहरी मोड़ तक साढ़े तीन किलोमीटर लंबी सड़क 4 करोड़ 11 लाख 718 रुपये की लागत से बनेगी. इसके अलावा चितांव पंचायत के इंदौर कैथहर तक डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क 2 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी. विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ होगा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!