समस्तीपुर:मोबाईल दुकान में चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा,चुराए गए मोबाईल व सामान के साथ एक चोर गिरफ्तार
समस्तीपुर के हलई थानान्तर्गत चंदन साह के मोबाईल दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का शटर एवं ताला काटकर मोबाईल, नगद एवं अन्य सामानों की चोरी की घटना कारित किया था.जिस संदर्भ में अज्ञात चोरो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया।
उक्त घटना के सफल उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पटोरी के नेतृत्व में एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा माननीय सूचना के आधार पर कांड का सफल उदभेदन करते हुए घटना में संलिप्त 1 अपराधकर्मी पंकज कुमार को चोरी किये गये सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अपराधकर्मी द्वारा उक्त कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. वही वेंकटनेश नारायण के घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना में भी संलिप्तता स्वीकार किया। इस प्रकार उक्त अपराधकर्मी के गिरफ्तारी से दो कांडों का सफल उद्भेदन हुआ है। घटना में शामिल अन्य अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मी के संबंध में पूर्व अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।
बरामदगी –
1. एक सैमसंग कंपनी का मोबाईल
2. एक ओपो कंपनी का पुराना मोबाईल
3. एक ऑनर कंपनी का पुराना मोबाईल, चोरी करने में प्रयुक्त बैग,प्रयुक्त टूल किट, एक पीलास, एक छोटा खंती, मोबाईल दुकान का तोड़े गये तीन ताला बरामद हुआ है.
टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी
1 . पु०अ०नि० शैलेश कुमार, थानाध्यक्ष, सुजीत कुमार, अपर थानाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
