Begusarai

तेजस्वी ने 9 साल के बच्चे को हेलिकॉप्टर में बैठाया:पेन,चॉकलेट दी,कहा..

बेगूसराय.नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार यानी 18 सितंबर को बिहार अधिकार यात्रा बीच में छोड़कर खगड़िया से पटना लौटे गए। इसके बाद देर रात तेजस्वी मधेपुरा पहुंचे। खगड़िया में लौटते वक्त तेजस्वी ने एक बच्चे को अपने हेलिकॉप्टर में बुलाया और करीब 5 मिनट तक उससे बातें कीं।9 साल के संतोष कुमार ने बताया कि ‘उन्होंने कहा कि बच्चे इधर आओ। मैं गया तो नाम पूछा, मैंने नाम बताया। उन्होंने कहा ठीक से खाना खाना और अच्छे से पढ़ाई करना। मैंने उनके पैर भी छुए। उन्होंने आशीर्वाद दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मुझे पेन देकर कहा कि रोज स्कूल जाना। मैंने उनको बताया कि तीसरी क्लास में पढ़ता हूं। उन्होंने मुझे चॉकलेट, चिप्स और बिस्किट दिया। मैं उनके दिए पेन से लिखूंगा और अच्छे से पढ़ाई करूंगा। मुझे उनसे मिलकर अच्छा लगा। वो ही इस बार CM बनेंगे। मैं हेलिकॉप्टर में पहली बार बैठा था।’

 

 

तेजस्वी यादव के पैर छूता 9 साल का संतोष।

आज बेगूसराय से बिहार अधिकार यात्रा शुरू हुई थी जो खगड़िया पहुंची। इसके बाद तेजस्वी अचानक पटना के लिए निकल गए। बताया जाता है कि, पटना के SKM हॉल में धानुक सम्मेलन है। तेजस्वी को उस कार्यक्रम में भाग लेना है। इसलिए वो पटना लौट रहे हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वो फिर से खगड़िया जाएंगे उसके बाद उनकी यात्रा रात तक मधेपुरा पहुंचेगी।

 

गरीबों की जमीन हड़प रही बीजेपी- तेजस्वी

 

बिहार अधिकारी यात्रा के तीसरे दिन तेजस्वी यादव ने साहेबपुर कमाल में सभा को संबोधित किया। तेजस्वी ने कहा कि, ये यात्रा बिहार को बेहतर बनाने की यात्रा है। ये यात्रा महिलाओं के मान-सम्मान की है। पढ़ाई, दवाई और सिंचाई वाली सरकार बिहार को चाहिए। इस पर सरकार को बदलना है। आप लोग तैयार रहिए.तेजस्वी ने कहा कि, बिना घूस दिए कोई काम नहीं हो रहा है। बेहतर बिहार बनाने के लिए आप लोग यहां आए हैं। आपका बहुत-बहुत आभार है। तेजस्वी ने साढ़े 17 महीने में 3.50 लाख रोजगार दिया है। सरकार बनने के बाद सबके हाथ में रोजगार होगा।

 

 

इधर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी पर सियासी वार किया है। उन्होंने कहा है कि, तेजस्वी यादव बेचारे हैं। इनको पता ही नहीं चला की राहुल गांधी ने इन्हें लूट लिया। ये बेचारे उनके पीछे-पीछे लगे रहे। ये अपना शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। बताना चाह रहे हैं कि मैं अकेले भी कर सकता हूं। ये बात सही कि कांग्रेस का कोई अस्तिव है नहीं, ये आरजेडी के अस्तिव पर खड़े हैं। दोनों के झगड़े के बीच हमारा क्या योगदान है। गाना है ना तेरे अंगने में मेरा क्या काम है।’

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!