तेजस्वी ने नीतीश को ‘चीट मिनिस्टर’ कहा,मेरी हर घोषणा का नकल कर रहे
पटना.नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चीफ नहीं, ‘चीट मिनिस्टर’ कहा। जदयू भड़क गया। तेजस्वी को मानसिक दिवालिया कहा। तेजस्वी, रविवार को मीडिया से मुखातिब थे। बोले-मुख्यमंत्री, चीटिंग तो कर ही रहे हैं। उनका अपना विजन तो है नहीं। ही इज एक्टिंग नॉट लाइक ए चीफ मिनिस्टर, बट एक्टिंग लाइक चीट मिनिस्टर।
मेरी हर घोषणा का नकल कर रहे। अब बिहार की जनता इनके चाल-चरित्र को पहचान गई है। परिवर्तन लाएगी। कांग्रेस ने भी इसका समर्थन किया। कहा-अबकी चुनाव में बिहार की जनता नीतीश को आराम करने की मोड में ला देगी।
प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी को जवाब दिया-’उनसे ऐसी बातों के अलावा कुछ और की उम्मीद नहीं की जा सकती। दरअसल, वे इस बार के चुनाव में अपनी तयशुदा हार की हताशा से अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
