Patna

सब इंस्पेक्टर का बार बालाओं संग ठुमका:वीडियो वायरल,जांच के आदेश

पटना.सारण जिले की पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मशरक थाना क्षेत्र के डूमरसन बाजार में महावीर अखाड़ा मेला के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर का बार बालाओं संग ठुमके लगाने और अश्लील हरकतें करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मंच पर पूरी मस्ती में दारोगा जी

 

वायरल वीडियो में मंच पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी पूरी मस्ती में नजर आ रहे हैं। उनकी पहचान मशरक थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर नंदकिशोर सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वे मेला ड्यूटी में थे और इसी दौरान मंच पर चढ़कर बार बालाओं संग ठुमके लगाने लगे।

 

पहले थाना प्रभारी लाइन हाजिर

 

सारण पुलिस इन दिनों लगातार अनुशासनहीनता और कर्तव्यहीनता के मामलों को लेकर सुर्खियों में है। बुधवार सुबह ही एसएसपी कुमार आशीष ने मशरक थाना प्रभारी रणधीर कुमार को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर किया था। महज कुछ घंटे बाद ही उसी थाना क्षेत्र में तैनात सब इंस्पेक्टर का यह वीडियो वायरल हो गया।

 

SSP का सख्त संदेश

 

वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी कुमार आशीष ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा—“ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता और अशोभनीय आचरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”जांच पूरी होने के बाद संबंधित पुलिसकर्मी पर विभागीय कार्रवाई तय मानी जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!