समस्तीपुर:मुजौना की बेटी शिवानी झा का लेफ्टिनेंट पद पर चयन, बधाई
समस्तीपुर| संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा में मुजौना गांव की बेटी कुमारी शिवानी झा ने सफलता प्राप्त कर लेफ्टिनेंट पद के लिए चयनित होकर समस्तीपुर जिले का मान बढ़ाया है।
अब वह अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी गयाजी से प्रशिक्षण के उपरांत भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर अपनी सेवा देंगी।शिवानी झा, मुजौना गांव के पुरवारी टोल निवासी संजीव कुमार झा की सुपुत्री एवं स्व. रामकृपाल झा की पौत्री हैं। शिवानी की शिक्षा-दीक्षा का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई सतना से की और फिर ग्वालियर से इंजीनियरिंग (बी.टेक) की डिग्री प्राप्त की।
इसके उपरांत वे इन्फोसिस और चेकमार्क्स जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्य कर चुकी हैं। बचपन से ही सेना में जाने का जुनून रखने वाली शिवानी ने कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयासों के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। इस सफलता के पीछे यदि किसी की सबसे बड़ी भूमिका है तो वह हैं उनकी माता प्रतिभा झा, जिन्होंने हर कदम पर अपनी बेटी का हौसला बढ़ाया और कठिन परिस्थितियों में भी ढाल बनकर साथ खड़ी रहीं।”
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
