Samastipur

96.11 करोड़ लागत से रोसड़ा से शिवाजीनगर होते बहेड़ी तक सड़क चौड़ीकरण शुरू

समस्तीपुर.शिवाजीनगर.प्रखंड अंतर्गत के लोगों के लिए खुशखबरी है। वर्षों से प्रतीक्षित रोसड़ा से बहेड़ी तक की सिंगल लेन सड़क के चौड़ीकरण का कार्य अब शुरू हो चुका है। लगभग 17 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर सरकार द्वारा करीब 96 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत खर्च की जा रही है। इस परियोजना के शुरू होते ही स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के चौड़ीकरण से न सिर्फ आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी। यह मार्ग रोसड़ा को शिवाजीनगर होते हुए दरभंगा जिले के बहेरी से जोड़ता है। अब तक यह सड़क सिंगल लेन होने के कारण आम लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। खासकर बड़े वाहनों के गुजरने पर स्थानीय लोगों को किनारे हटकर रास्ता देना पड़ता था। वहीं, बरसात के मौसम में सड़क की हालत और भी दयनीय हो जाती थी। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गायघाट, योगिया टोल, करियन, पूरा, ठनका, शिवाजीनगर बाजार, डुमरा मोहन, नरसिंहा, बरियाही, परसा और दहियार जैसे गांवों को सीधा लाभ मिलेगा।

 

 

इन क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी और स्थानीय व्यापार को भी बल मिलेगा। साथ ही, सामाजिक विकास को भी प्रोत्साहन मिलेगा।यह सड़क एक ओर समस्तीपुर जिले के रोसड़ा को जोड़ती है, तो दूसरी ओर दरभंगा जिले के बहेरी से होती हुई कुशेश्वर स्थान और अन्य इलाकों तक पहुंच प्रदान करती है। यह मार्ग रोसड़ा अनुमंडल, अनुमंडलीय अस्पताल, न्यायालय, रेलवे स्टेशन, कोचिंग संस्थान, निजी अस्पतालों सहित अनेक महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ता है। सड़क के चौड़ी होने से हर दिन दरभंगा और पटना जाने वाली सैकड़ों गाड़ियों को सहूलियत होगी। डुमरा मोहन होकर गुजरने वाली आधा दर्जन से अधिक पटना की बसें अब बिना किसी अवरोध के तेजी से चल सकेंगी।

 

 

शिवाजीनगर प्रखंड को सीधा लाभ मिलेगा। कृषि आधारित इस इलाके में अब उत्पादों की ढुलाई आसान होगी और किसान अपने उत्पाद बाजार तक तेजी से पहुंचा सकेंगे। साथ ही स्कूल-कॉलेज और अस्पताल जाने में भी लोगों को राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि बेहतर सड़क संपर्क से किसी भी क्षेत्र का समग्र विकास होता है। जिससे उनके जीवनस्तर में भी सुधार की संभावना है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!