Patna

समस्तीपुर:दुष्कर्म मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया,थाना परिसर में ग्रामीणों ने किया हंगामा:थप्पड़ मारने का आरोप

समस्तीपुर में पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प हो गई। पुलिस ने गुरुवार की रात मारपीट और दुष्कर्म की कोशिश के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार होने वालों में रामनंदन साह और उनके बेटे उमेश साह है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

समस्तीपुर:100 फीट पानी भरे गड्‌ढे में डूबे 3 बच्चे, 1 की मौत:खेलते-खेलते नहाने गए थे तीनों

सुबह में स्थानीय लोग और परिजन 50 की संख्या में थाने के बाहर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। परिजन का आरोप है कि पिता-बेटे के खिलाफ आरोप झूठा है। आरोप है कि इसी बीच एक पुलिसकर्मी ने हंगामा कर रही एक महिला को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद तनाव और बढ़ गया।

 

आक्रोशित लोगों ने थाने में घुसकर हंगामा किया और कुछ पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। इस घटना में सिपाही रोहित कुमार घायल हो गए। भीड़ ने थाने के दरवाजे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

 

हंगामा करने वाले गिरफ्तार पिता-बेटे को छोड़ने और महिला को थप्पड़ मारने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है.इंस्पेक्टर मनोज कुमार और एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा दल-बल के साथ विभूतिपुर थाना परिसर पहुंचे। इसके बाद मौजूद सभी लोगों को थाना परिसर से हटाया। थाना से लेकर सिंघिया घाट-हरिचक पथ किनारे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विभूतिपुर मुख्य गेट तक पुलिस छावनी में तब्दील रहा।

पढ़े :समस्तीपुर के सेल्स मैनेजर की कार दुर्घटना में हुई मौत,पटना में मीटिंग के लिए घर से निकले थे 

रोसरा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया, महिला के साथ मारपीट की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ लीगल एक्शन के तहत कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!