समस्तीपुर का मौसम:अगले दो दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट
समस्तीपुर |अचानक मौसम में बदलाव के साथ हुई बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से लोगों राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पिछले पिछले 24 घंटे में 5.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी। वहीं इसके साथ ही हवा की गति 2.9 किमी/घंटा के साथ पछिया हवा चलने से उमस में कमी आयी।
डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, मौसम विभाग के अनुसार 14 सितंबर तक उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। वहीं अनेक स्थानों पर अगले 2 दिनों में हल्की वर्षा होने की संभावना है,
जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा भी हो सकती है। वर्षा के दौरान तेज हवा चलने और कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।”
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
