Samastipur

ऑपरेशन अमानत के तहत समस्तीपुर रेल पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन को यात्रियों को किया सुपुर्द

Samastipur News:समस्तीपुर : ऑपरेशन अमानत के तहत रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने गुम दो मोबाइल फोन यात्रियों को सुपुर्द किया. जानकारी के अनुसार एक यात्री का मोबाइल प्लेटफार्म संख्या दो तीन पर झोला में रिंग बजते हुए पाने पर आरक्षी विजय कुमार ने फोन उठाने पर यात्री को सूचित किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मोबाइल, पर्स और झोला को पोस्ट पर लाकर सब इंस्पेक्टर पीके चौधरी को सूचना दी गयी. जिसके बाद प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सुष्मिता कुमारी को पोस्ट पर बुलाकर मोबाइल सुपुर्द किया गया. मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 31 हजार है. एक पर्स भी है. जिसमें चाबी और झोला था.

 

 

दूसरी ओर उप निरीक्षक पीके चौधरी व आरक्षी दीपक कुमार ने गश्त के क्रम में एक यात्री के 11 हजार का मोबाइल को बरामद कर मिर्जापुर उत्तर प्रदेश को सुपुर्द किया. अमानत कार्य के तहत दोनों दिन का मोबाइल उप निरीक्षक पीके चौधरी के निर्देशन में सत्यापन उपरांत सुपुर्द किया गया. अन्य मोबाइल आरक्षी विजय कुमार ने बरामद किया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!