Samastipur

समस्तीपुर:मसाला कारोबारी की पत्नी की हत्या:घर से चार लाख कैश-गहने की लूट

समस्तीपुर में रविवार शाम बदमाशों ने बंगाल के एक मसाला कारोबारी के किराए के मकान में घुसकर 4 लाख नगद के अलावा गहना आदि की लूट कर ली। इस दौरान प्रतिरोध करने पर बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी के सिर पर राड से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। मामला मथुरापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक की पहचान बंगाल के नदिया जिले के विमल विश्वास की पत्नी तूफा विश्वास 65 के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर सदर डीएसपी 2 संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। फोरेंसिक विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

 

घटना के संबंध में मसाला कारोबारी विमल विश्वास ने बताया कि वह पिछले 20 सालों से समस्तीपुर में बाजार समिति के पास किराए के मकान में रहकर धनिया का कारोबार करते हैं। वह बाजार समिति में थे। क्योंकि रविवार को कारोबारी का क्लोजिंग करना होता है इसलिए घर में 4 लाख नगद रखा हुआ था । उनकी पत्नी भी तीन महीना पहले ही बंगाल से यहां पहुंची थी।

 

उन्होंने अपनी हार्ट की सर्जरी कराई थी। शाम करीब 4 बजे बंगाल के ही एक कर्मी जो यहां आकर रह रहा था। उसने सूचना दी कि उनकी पत्नी की हत्या कर दी है और लूटपाट हुआ है ।हालांकि उसके बाद से वह मोबाइल बंद कर यहां से फरार हो गया है।

 

4 लाख नगद के अलावा दो अन्य बक्सा भी था

 

घर में रखा 4 लाख नगद के अलावा दो अन्य बक्सा भी था। जिसका ताला टूटा हुआ है, जिसमें पत्नी गहना आदि रखती थी। सूचना पर जब वह अपने क्वार्टर पर पहुंचे, तो देखा की पत्नी की लाश कमरे में पड़ी हुई है। वह खून से लथपथ है। बक्सा आदि टूटा हुआ है। उन्होंने आशंका जताई है कि लूटपाट का उनके पत्नी की ओर से प्रतिरोध किया हो गया होगा अथवा वह बदमाशों को पहचान गई है जिस कारण उसकी हत्या कर दी गई है।

 

दिन के उजाले में कारोबारी के यहां हुई इस लूट और हत्या के बाद बाजार समिति और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग तरह-तरह की बातें भी करने लगे हैं।सदर डीएसपी 2 संजय कुमार ने कहा कि लूटपाट के दौरान हत्या हुई है। कारोबारी की ओर से कुछ राशि लूटे जाने की बात बताई गई है। फोरेंसिक विभाग की टीम को यहां बुलाया गया है। सभी पहलुओं को देखा जा रहा है।

 

कारोबारी बंगाल के रहने वाले हैं और यहां रहकर लंबे समय से कारोबार कर रहे थे। इनके पास तीन और कर्मी भी है, जो स्थानीय है। वह आज यहां नहीं आए हैं। बंगाल का रहने वाला कर्मी मोबाइल बंद कर फरार है। पुलिस इस घटना में सभी बिंदुओं को देख रही और जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!