समस्तीपुर:लोगों ने बिहार में सत्ता बदलने की मूड बना लिया है :तेजस्वी
समस्तीपुर।बिहार अधिकार यात्रा के दौरान शुक्रवार की देर शाम अंगारघाट पहुंचे बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बारिश के बावजूद भीड़ बताती है कि अब लोगों ने बिहार में सत्ता बदलने की मूड बना लिया है. बिहार में सभी जाति व धर्म के लोगों को साथ लेकर चले ऐसा बिहार बनाना है. कहा कि बीस साल से बिहार में एवं 11 साल से केंद्र में एनडीए की सरकार है. सबसे ज्यादा गरीबी बिहार में है. बेरोजगारी व भ्रष्टाचार बढ़ा है.
यहां न नौकरी है नहीं कोई कारखाना है. व्यवसायी सुरक्षित नहीं है. लोग चाहते हैं कि भ्रष्टाचार व अपराधमुक्त बिहार बने. तेजस्वी आपसे आशीर्वाद व समर्थन मांगने आया है. उन्होंने कहा कि मेरी उम्र कच्ची है लेकिन जवान पक्की है. गाड़ी जब पुरानी हो जाये तो उसे बदल देना चाहिए.
इस बार बीस साल पुरानी खटारा हो चुकी सरकार को बदलना है. मौके पर स्थानीय विधायक आलोक कुमार मेहता, जिलाध्यक्ष राजद राजेश्वर महतो, महावीर पोद्दार, आनन्दवर्द्धन, राजद प्रखंड अध्यक्ष राम लवलीन राय, कामेश्वर राय, कृष्ण कुमार सहनी, राजीव गुप्ता, विजेन्द्र राम, समीम मन्सुरी आदि थे
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
