Samastipur

समस्तीपुर:मुक्तापुर रेल ओवरब्रिज निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना

Samastipur News:वारिसनगर : समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के दरभंगा-समस्तीपुर रेल पथ स्थित मुक्तापुर रेलवे गुमती से सटे खाली स्थल पर रविवार को मुक्तापुर रेल ओवरब्रिज निर्माण को लेकर समाजसेवियों ने एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया. अध्यक्षता राघवेंद्र यादव ने की. संचालन शिवम यादव ने की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मुख्य रूप से मुक्तापुर रेलवे गुमती पर ओवर ब्रिज बनने में विलंब को लेकर आम जनमानस के बीच आक्रोश फैलने की बातें कही. वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि बरसों से मुक्तापुर गुमटी पर ओवर ब्रिज बनाने के मांग को सरकार और प्रशासन के बीच रखा जा रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कहा कि विगत 13 जनवरी को माननीय मुख्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद द्वारा ओवरब्रिज का शिलान्यास भी किया जा चुका है. आज आठ महीने बीत जाने के बाद भी ओवरब्रिज निर्माण का एक ईंट भी नहीं लग सका है. कहा कि घंटो जाम रहने के कारण समस्तीपुर- दरभंगा मुख्य पथ पर चलने वाले लोगों का जीवन संकट में पड़ जाता है. यहां तक कि समस्तीपुर सदर अस्पताल से डीएमसीएच रेफर किये गये मरीजों की जान जाम की वजह से एंबुलेंस में ही हो जाता रहा है. कई परीक्षार्थी की परीक्षा एवं विद्यार्थीयों का क्लास भी छूट जाता है.

 

 

वक्ताओं ने कहा कि गुमटी बंद रहने से लगी जाम की वजह से लोगों का जीवन अस्त -व्यस्त हो चुका है. वक्ताओं ने सरकार और प्रशासन से मुक्तापुर गुमटी पर अविलंब ओवरब्रिज बनाने की मांग रेल विभाग व सरकार से की. मौके पर पहुंचे रेल विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को स्मार पत्र सौंपा गया. वक्ताओं ने बताया कि सोमवार को शिष्टमंडल से मुलाकात रेल अधिकारी से कराने की बातें कही गई. धरने को भोला राय, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, सत्यनारायण सिंह, उप मेयर रामबालक पासवान, पैक्स अध्यक्ष नागमणि, अंकित सिंह, सौरभ सुमन, विकास झा, दिवाकर यादव, पंकज कुमार, रितिक यादव, अखलाकुर रहमान, विशो लाल यादव आदि ने संबोधित किया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!