Samastipur

समस्तीपुर:प्रेम विवाह करना पड़ा महंगा,2 साल पहले किया प्रेम विवाह,अब पति घर से बाहर निकाला

समस्तीपुर:मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के इंद्रवारा पंचायत में एक महिला ने अपने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि उसका पति उसे घर से निकालने की धमकी दे रहा है. लगातार दुर्व्यवहार कर रहा है. पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए हलई थाने में शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने पुलिस को बताया कि उसने दो साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था. उसके कोई बच्चे नहीं हैं. शादी के बाद से ही पति उसके साथ बदसलूकी कर रहा है. इसमें उसकी सास भी शामिल हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उसकी सास उसके पति की दूसरी शादी करने के फिराक में है. उसे अक्सर ताने दिये जाते हैं और घर से निकलने की धमकी दी जाती है. पीड़िता के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी उसके साथ मारपीट की जा चुकी है. जिसकी जानकारी उसने पुलिस को दी थी.

 

 

महिला ने बताया कि प्रेम प्रसंग में शादी करने के बाद अब उसके लिए पति के साथ रहना मुश्किल हो गया है. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी नितुन कुमार ने बताया कि महिला से प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन की जायेगी और नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!