Patna

समस्तीपुर:100 फीट पानी भरे गड्‌ढे में डूबे 3 बच्चे, 1 की मौत:खेलते-खेलते नहाने गए थे तीनों

समस्तीपुर में शुक्रवार को शाम पानी भरे गड्‌ढे में तीन बच्चे डूब गए। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि 2 को किसी तरह से बचा लिया गया। उनका इलाज चल रहा है। मृतक खैरा गांव निवासी भुगलु सहनी का बेटा शिवम कुमार (9) है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वहीं, खैरा गांव निवासी दीपक कुमार का बेटा सुभाष कुमार (10) और संजय सहनी का बेटा चांद कुमार (9) है। घटना के बाद लोगों ने हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि एक निजी कंपनी ने गांव में 100 फीट का गड्‌ढा खोदा था। जिसे भरा नहीं गया था। इसी कारण हादसा हो गया। मामला वैनी थाना क्षेत्र के कुबौलीराम पंचायत स्थित खैरा गांव वार्ड संख्या-13 का है।

पढ़े :समस्तीपुर के सेल्स मैनेजर की कार दुर्घटना में हुई मौत,पटना में मीटिंग के लिए घर से निकले थे 

गड्‌ढे के बाहर एक बच्चा खड़ा था, उसके शोर से जुटे लोग

 

ग्रामीणों ने कहा कि तीनों बच्चें शुक्रवार शाम गांव में खेल रहे थे। इसी दौरान पानी भरे गड्ढे में तीनों स्नान करने लगे और डूब गए। गड्ढे से बाहर खड़े एक अन्य बच्चे ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने सभी को पानी से बाहर निकाला।अस्पताल ले जाने के दौरान शिवम की मौत हो गई। बाकी दो को सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

 

वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस परिजन के घर पहुंची और जांच में जुट गई। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!