Begusarai

मुंबई से मिला फरार प्रेमी युगल:डेढ़ महीने पहले भागे युवक-युवती को पुलिस ने बरामद किया

समस्तीपुर जिले के मोरवा हलई थाना क्षेत्र से करीब डेढ़ महीने पहले फरार हुए प्रेमी युगल को पुलिस ने मुंबई से बरामद कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर मुंबई पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़कर थाने लाया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि प्रेमी युगल के फरार होने की सूचना मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। खोजबीन के दौरान उनके मुंबई में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने शनिवार को दोनों को बरामद कर लिया।

 

पूछताछ के दौरान युवती ने अपने परिजनों के साथ रहने की इच्छा जताई है। सोमवार को युवती को न्यायालय में बयान के लिए पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार न्यायालय के आदेश और युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!