Patna

राजस्व कर्मचारी 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:दाखिल-खारिज के लिए..

मुजफ्फरपुर में निगरानी की टीम ने साहेबगंज प्रखंड क्षेत्र के हल्का पकड़ी पंचायत भवन में तैनात राजस्व कर्मचारी रवि कुमार को मंगलवार को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। टीम रवि को पटना ले गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

निगरानी के अनुसार 15 सितंबर को विशेष निगरानी इकाई कार्यालय में एक व्यक्ति ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि साहेबगंज अंचल के राजस्व कर्मचारी रवि कुमार ने दाखिल-खारिज की फाइल को फाइनल करने के नाम पर ₹20,000 की रिश्वत की मांग की है।निगरानी इकाई ने शिकायत की जांच और सत्यापन कराया। जांच के दौरान आरोप सही पाया गया। 17 सितंबर को डीएसपी लव कुमार और डीएसपी बिंदेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष ट्रैप टीम गठित की गई।

 

टीम ने सबसे पहले इलाके की रेकी की और पूरी स्थिति का आकलन किया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने रिश्वत की रकम राजस्व कर्मचारी को दी। जैसे ही आरोपी ने नोटों को हाथ में लिया, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई इतनी त्वरित और सटीक थी कि मौके पर मौजूद अन्य लोग भी हैरान रह गए।

 

आम लोग लंबे समय से परेशान थे

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजस्व कर्मचारी रवि कुमार के रवैये से आम जनता लंबे समय से परेशान थी। लोग बताते हैं कि दाखिल-खारिज समेत अन्य कार्यों में वह बिना रिश्वत लिए फाइल आगे नहीं बढ़ाता था। उसकी गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और कहा कि अब आम जनता को न्याय मिलेगा।निगरानी विभाग के अधिकारियों ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जो भी सरकारी कर्मचारी घूसखोरी में शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!