Samastipur

समस्तीपुर:शराब मामले को लेकर पुलिस की छापेमारी,राइफल के साथ गिरफ्तार

Samastipur News: मोरवा : ताजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एक राइफल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उसे सोमवार को जेल भेजा गया है. जानकारी के अनुसार ताजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर थाना अंतर्गत हरपुर भिंडी गांव में छापेमारी करते हुए एक राइफल के साथ एक व्यक्ति को घेराबंदी करके गिरफ्तार किया. उसकी पहचान अनंतलाल राय के पुत्र रामनरेश राय के रूप में की गई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

ताजपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी राजवंश कुमार ने बताया कि शराब मामले को लेकर पुलिस छापेमारी करने गई थी. गुप्त सूचना मिली थी कि इसके पास घर में छुपा कर राइफल भी रखा हुआ है.

 

पुलिस टीम रात में घेराबंदी करके राइफल बरामद करते हुए उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज करते हुए सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!