Patna

पटना जंक्शन से रैपिडो बाइक-टैक्सी की सुविधा जल्द होगा शुरू

पटना.दिल्ली और मुंबई की तरह अब पटना जंक्शन से भी यात्रियों को 30 सितंबर से रैपिडो बाइक और टैक्सी की सुविधा मिलेगी। दानापुर रेलमंडल और रैपिडो कंपनी के बीच सोमवार को एग्रीमेट हुआ। यात्री पटना जंक्शन से कंकड़बाग, अनीसाबाद, राजेंद्रनगर, कदमकुआं, गांधी मैदान, फुलवारीशरीफ, चितकोहरा, कुर्जी, पाटलिपुत्र, राजीवनगर सहित अन्य इलाकों में जाने के लिए बाइक और टैक्सी की सुविधा ले सकेंगे। दानापुर रेलमंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने कहा कि पटना जंक्शन के एक नंबर प्लेटफॉर्म पर यात्री सहायता केंद्र बनेगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

यात्री जब पटना जंक्शन पहुंचेंगे तो बिना इंतजार रैपिडो से घर, कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर पहुंच सकेंगे। यात्री बाइक, फोर व्हीलर या ऑटो टैक्सी की सुविधा ले सकेंगे। हर समय करीब 400-500 वाहनों का स्टॉक रहेगा। जंक्शन की मुख्य पार्किंग और करबिगहिया तरफ की पार्किंग में बाइक और टैक्सी लगी रहेगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत पटना जंक्शन पर बाइक टैक्सी की सुविधा दी गई है। यहां सफल होने के बाद पाटलिपुत्र जंक्शन, राजेंद्रनगर टर्मिनल और दानापुर स्टेशन पर भी यह सुविधा मिलेगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!