Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:बाया नदी के रानी पुल से कूद युवक ने की आत्महत्या, 7 घंटे बाद मिला शव

दलसिंहसराय:विद्यापतिनगर : पिता से विवाद में आक्रोशित युवक ने पास स्थित बाया नदी के रानी पुल से कूद कर बुधवार को आत्म हत्या कर ली. ऐसा मृतक के आस पास के लोगों का बताना है. घटना के सात घंटे बाद युवक के शव को एसडीआरएफ की टीम ने नदी से ढूंढ निकालने में सफल हुई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक की पहचान सीमावर्ती थाना क्षेत्र के चमथा बड़खूंट वार्ड सात निवासी राम बालक राय के पुत्र मनोज राय (40) के रूप में की गई. घटना को लेकर मृतक के ग्रामीणों ने बताया कि मृतक व उसके पिता दूसरे प्रदेश में मजदूरी का काम करते हैं. दोनों इस समय घर पर मौजूद थे.

 

 

बुधवार को दोनों के बीच विवाद गहराते हुए लड़ाई का स्वरूप धारण कर लिया था. इससे आक्रोशित हो युवक ने घर के पास जर्जर व आधिकारिक परित्यक्त रानी पुल से बाया नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली. घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!