Patna

पटना साहिब गुरुद्वारे को मिली बम से उड़ाने की धमकी:पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

पटना सिटी के पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारा को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली है.बताया गया कि ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई है। पटना सिटी चौक थाना की पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते से पूरे गुरुद्वारा में सर्च ऑपरेशन चलाया है।दरबार साहब से लेकर लंगर हाल तक सर्च ऑपरेशन चला.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस मामले को लेकर चौक थाना प्रभारी मनजीत ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारा के दरबार साहब से लेकर लंगर हाल तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

 

हालांकि इस मामले में फिलहाल कुछ भी मिलने की सूचना नहीं है। प्रशासन ने सावधानी बढ़ाते हुए पूरे गुरुद्वारे को सुरक्षा घेरे में ले लिया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!