Indian RailwaysNew To IndiaPatna

“आज से पटना मेट्रो ट्रेन का होगा ट्रायल, पहले 800 मीटर डिपो में बने ट्रैक पर चलेगी

पटना मेट्रो का ट्रायल मंगलवार से शुरू होगा, जो एक हफ्ते तक चलेगा। पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और डीएमआरसी की टीम ने इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली है। अधिकारियों के मुताबिक, आईएसबीटी बैरिया के सामने स्थित डिपो में बने करीब 800 मीटर ट्रैक पर सबसे पहले मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं को ठीक किया जाएगा। यह प्रक्रिया एक सप्ताह तक चलेगी। इसके बाद एलिवेटेड ट्रैक पर मेट्रो ट्रेन को दौड़ाकर ट्रायल किया जाएगा। इस ट्रायल को लेकर शुक्रवार को डिपो में बने बिजली के 132 केवी स्विच स्टेशन को चार्ज किया गया था। इसके बाद रिसीविंग स्टेशन में लगे 30-30 एमवीए के चार पावर ट्रांसफॉर्मर से बिजली को कन्वर्ट कर सप्लाई देने का काम चल रहा है। इसमें दो पावर ट्रांसफॉर्मर 132 केवी के ट्रांसमिशन लाइन को 33 केवी में बदलकर स्टेशनों पर लगे विशेष डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर को सप्लाई हो रही है। वहीं, दो पावर ट्रांसफॉर्मर 132 केवी के लाइन को 25 केवी में बदलकर ट्रैक्शन के बिजली सप्लाई दी जा रही है।

अपील…पटना मेट्रो में फर्जी भर्ती के विज्ञापनों से सावधान रहें युवा

पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने युवाओं से मेट्रो में फर्जी भर्ती के विज्ञापनों से सावधान रहने की अपील की है। पीएमआरसीएल के एडमिन सह जीएम एचआर राकेश झा ने कहा कि यह जानकारी मिली है कि पीएमआरसीएल के नाम पर कुछ फर्जी विज्ञापन प्रसारित हो रहे हैं। इन फर्जी विज्ञापनों में पटना मेट्रो में नौकरी देने का दावा किया जा रहा है। आवेदकों से धनराशि या बैंक का विवरण मांगा जा रहा है। जबकि, पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने किसी भी प्रकार की भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं किया है। कहा कि भर्ती प्रक्रिया में कभी भी बैंक खाता विवरण, क्रेडिट-डेबिट कार्ड की जानकारी नहीं मांगी जाती है। कोई भी निजी संस्था, वेबसाइट आवेदन स्वीकार करने अथवा भर्ती के लिए अधिकृत नहीं है।

विरासत…गेरुआ रंग में रंगी मेट्रो की बोगी

पटना मेट्रो की बोगियों का रंग गेरुआ हो गया है। इस पर पटना की पहचान गोलघर की तस्वीर भी दिखेगी। मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक, पुणे से आई ब्लू और सिल्वर रंग की बोगियों का रंग बदलकर ऑरेंज किया किया है। बोगियों पर गोलघर के अलावा महावीर मंदिर, महाबोधि मंदिर, बुद्ध स्तूप, नालंदा खंडहर सहित बिहार के सांस्कृतिक विरासत देखने को मिलेंगे। वहीं, मेट्रो की छत को मधुबनी पेंटिंग सहित बिहार की अन्य पेंटिंग से सजाया जा रहा है।

लक्ष्य… 6.5 किमी परिचालन का

डिपो से मलाही पकड़ी तक करीब 6.5 किमी मेट्रो ट्रेन चलाने का लक्ष्य है। अभी तक डिपो से भूतनाथ तक करीब 4.50 किमी ट्रैक तैयार है। इसमें आईएसबीटी, जीरो माइल और भूतनाथ स्टेशन शामिल हैं। खेमनीचक स्टेशन के समीप अभी स्लैब जोड़ने का कार्य नहीं हुआ है। इस कारण वर्तमान में मलाही पकड़ी स्टेशन तक ट्रेन को पहुंचना संभव नहीं है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!