Patna

पटना मेट्रो:पहले फेज में आईएसबीटी से भूतनाथ तक 4.50 किमी में चलेगी मेट्रो

पटना मेट्रो का परिचालन पहले फेज में आईएसबीटी से भूतनाथ स्टेशन तक होगा। इनकी दूरी करीब 4.50 किमी है। शनिवार को डीएम त्यागराजन एसएम ने बैरिया मेट्रो डिपो, आईएसबीटी, जीरो माईल, भूतनाथ स्टेशन का निरीक्षण किया। आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन, बैरिया मेट्रो डिपो के पास से अतिक्रमण हटाने और बिजली के तारों को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में अच्छी प्रगति है। पार्किंग की व्यवस्था, सुचारू यातायात, भीड़-प्रबंधन, अतिक्रमण उन्मूलन पर विमर्श किया गया है। ट्रैफिक एसपी को मेट्रो के अधिकारियों से समन्वय कर पार्किंग की बेहतर व्यवस्था करने को कहा गया। ड्रॉप गेट्स, स्टॉपेज प्वाइंट, बैरिकेडिंग की व्यवस्था मापदंडों के अनुरूप हो। प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, साइनेज और हर स्टेशन पर हेल्पडेस्क स्थापित करने का निर्देश दिया गया।

 

बाइपास नाला को ढंक कर रोड बनाया जाएगा

 

डीएम ने कहा कि प्रायोरिटी कॉरिडोर स्टेशन के पास बाइपास नाला बहता है। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा इस नाला को ढंककर सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसके लिए विभाग के अधिकारियों से विमर्श किया गया है। इस सड़क के बनने से यात्रियों को सुविधा होगी। जीरो माइल मेट्रो स्टेशन के पास ट्रांसपोर्ट नगर की ओर आने-जाने के लिए कच्ची रोड है। इसे पक्का करने के लिए निर्देश दिया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!