Patna

प्रेग्नेंट होने से नाराज माता-पिता ने लड़की की हत्या कर 3 फीट गड्ढे में दफनाया:प्रेमी संग 2 बार भाग चुकी थी

नालंदा में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। घर वालों ने 19 साल की युवती की हत्या कर उसके शव को नदी किनारे दफना दिया। इसके बाद गांव छोड़कर फरार हो गए। DSP संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है।शनिवार को ग्रामीण नदी किनारे गए तो बदबू आ रही थी। इसकी सूचना नूरसराय थाने की पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में 3 फीट गड्‌ढ़ा खोदकर शव को निकाला गया।मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। ग्रामीणों ने बताया कि लड़की का गांव के एक युवक से अफेयर चल रहा था। दो बार वो अपने प्रेमी के साथ भागी भी थी। लड़की प्रेग्नेंट थी, जिससे नाराज होकर उसके माता-पति ने जहर देकर मार डाला।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सदर DSP-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि नूरसराय थाने की पुलिस को सूचना मिली। इस सूचना के बाद पुलिस की टीम सहसी नदी के किनारे पहुंची और मिट्‌टी खोदकर शव को बाहर निकाला। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर बुलाया गया है। मौके से रस्सी, इंजेक्शन और कुछ अन्य सामान बरामद किए गए हैं.घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और गड्‌ढा खोदकर शव को बाहर निकाला।

 

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में निकाला गया शव

 

DSP ने बताया कि शव की आशंका पर मजिस्ट्रेट को मौके पर बुलाया गया। फिर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मिट्‌टी खोदा गया। 3 फीट गड्‌ढ़ा खोदकर शव को बाहर निकाला गया।शव देखने से लग रहा है कि 3-4 दिनों पहले ही हत्या कर जमीन में दफना दिया गया था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मृतका के घर में मौजूद छोटे भाई से शव की शिनाख्त करवाई गई है। वहीं, लड़की के घर वाले फरार हैं, जिसकी तलाश की जा रही है।

 

जहर देकर हत्या की आशंका

 

चौकीदार अरविंद पासवान ने बताया कि जहर देकर लड़की की हत्या की गई है। हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर गड्‌ढे में दफना दिया गया। बोरे के अंदर से इंजेक्शन मिला है। लड़की के छोटे भाई से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!