dharamDalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय में निशा पूजा के साथ खुला मां दुर्गा का पट, दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

दलसिंहसराय,नवरात्र को लेकर सोमवार की देर शाम निशा पूजा के बाद मां दुर्गा का पट खोला गया.पट खुलते ही अनुमंडल के शहरी और ग्रामीण इलाकों के विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा.भक्तों में मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना को लेकर विशेष उत्साह देखा गया.शहर के ऐतिहासिक और प्राचीन जन कल्याण दुर्गा मंदिर से लेकर मेन बाजार काली स्थान स्थित दुर्गा मंदिर, गोला पट्टी दुर्गा स्थान, बाजार समिति दुर्गा मंदिर, रमना दुर्गा मंदिर, थाना रोड दुर्गा मंदिर और 32 नंबर रेलवे गुमटी दुर्गा मंदिर, सरदारगंज चौक स्थित मंदिर, विश्कोमान चौक स्थित काली मंदिर में देर रात तक जयकारों की आवाज गूंजती रही.श्रद्धालुओं ने मां के पट खुलते ही फूल-मालाओं और प्रसाद के साथ पूजा अर्चना की.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ग्रामीण इलाकों में भी मां दुर्गा की आराधना को लेकर श्रद्धा और उल्लास का माहौल दिखाई दिया.भगवानपुर चकशेखू दुर्गा मंदिर, मनोकामना मंदिर दुर्गा पूजा समिति, थमन पोद्दार दुर्गा मंदिर, डैनी चौक दुर्गा पूजा समिति, केवटा दुर्गा मंदिर तथा सलखनी दुर्गा पूजा समिति में ग्रामीणों और नगरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी.वहीं पांडव स्थान दुर्गा पूजा समिति, रामपुर जलालपुर दुर्गा मंदिर और पगड़ा दुर्गा मंदिर में पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और मंत्रोच्चार के बीच मां का पट खोला गया.श्रद्धालुओं ने परिवार और बच्चों के साथ पंडालों में पहुंचकर मां के दर्शन किए और मन्नतें मांगीं.

 

कई मंदिर समितियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया,जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा.पंडालों की भव्य सजावट और मां की आकर्षक प्रतिमाओं को देखने के लिए भी लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया.वहीं पुलिस-प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई.अलग-अलग स्थानों पर मजिस्ट्रेटों और पुलिस बल की तैनाती की गई।दलसिंहसराय नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में नवरात्र की इस विशेष घड़ी पर धार्मिक आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम दिखाई दिया.

फोटो :सरदारगंज चौक पर स्थापित माता की सुंदर प्रतिमा

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!