Patna

एक प्रेमी ने दूसरे को घर से बुलाकर मार दी गोली,एक ही लड़की बनी दो युवकों की गर्लफ्रेंड..

Patna News: पटना में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हुआ और एक प्रेमी ने दूसरे को बुलाकर गोली मार दी. मामला 29 अगस्त का है. जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है. रामकृष्णा नगर थाने के भूपतिपुर इलाके में यह घटना हुई थी. पुलिस ने इसका अब खुलासा कर दिया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

गर्लफ्रेंड के चक्कर में घर से बुलाकर मारी थी गोली

पटना के रामकृष्णानगर थाने के भूपतिपुर इलाके में 29 अगस्त को गौतम को गोली मार कर घायल करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपित अभिषेक आनंद को अरवल से गिरफ्तार कर लिया. अभिषेक बेऊर थाने के सिपारा के गांधी मूर्ति के पास का रहने वाला है. गर्लफ्रेंड के चक्कर में अभिषेक आनंद ने गौतम को घर से बुला कर गोली मार दी थी. गोली गौतम के गर्दन के पास लगी थी और गंभीर रूप से जख्मी हो गया था.गिरफ्तार अभिषेक प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करता है. इसकी निशानदेही पर पुलिस ने परसा के एतवारपुर में एक गैंग से जुड़े बदमाशों के घर से छापेमारी कर दो पिस्टल, चार मैगजीन, चार कारतूस, एक खोखा, दो मोबाइल फोन, 220 लीटर अंग्रेजी शराब, एक बाइक व दो हजार रुपये बरामद किये गये हैं. इस गैंग से ही अभिषेक ने गौतम को गोली मारने के लिए पिस्टल ली थी.

 

 

गैंग से जुड़े सात लोगों की गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी

बरामद बाइक व पिस्टल गौतम को गोली मारने में उपयोग में लायी गयी थी. गैंग से जुड़े सात सदस्यों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. बताया जाता है कि गौतम को गोली मारने के बाद अभिषेक जहानाबाद भाग गया और फिर वहां से अरवल में छिपा था, जहां से उसे पकड़ा गया. पुलिस ने घटना के बाद उसके सिपारा स्थित घर पर छापेमारी की, तो उसके भाई आदित्य के पास से छह कारतूस बरामद किये गये थे. इस मामले में पुलिस ने बेऊर थाने में केस दर्ज कर आदित्य को जेल भेज दिया था.

 

दो लड़कों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

अभिषेक आनंद का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जबकि उसी लड़की का आठ साल से गौतम से भी संबंध था. लड़की अभिषेक के साथ ही गौतम से भी बात करती थी. यह बात अभिषेक को पता चल गया और उसने गौतम को बात करने से मना भी किया था. लेकिन गौतम तैयार नहीं हुआ और आपस में विवाद हो गया.

 

गर्लफ्रेंड को लेकर पहुंचा, झगड़ा हुआ तो बुलाकर मार दी गोली

घटना के दिन 29 अगस्त को गर्लफ्रेंड को लेकर अभिषेक गौतम के पास गया था और उस दिन दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था. इसके बाद अभिषेक ने अपनी गर्लफ्रेंड को सिपारा स्थित घर छोड़ दिया और फिर वहां से पिस्टल लेकर आया. इसके बाद उसने फोन कर गौतम को भूपतिपुर के पटना कांवेंट स्कूल के पास बुलाया और गोली मार दी. इसके बाद वह भाग गया.

 

बोले एसपी…

सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि लड़की से बात करने के विवाद में अभिषेक ने गौतम को गोली मार दी थी. अभिषेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!