सेवा निवृत पर दलसिंहसराय न्यायालय कर्मी को किया गया सम्मानित
दलसिंहसराय,सिविल कोर्ट के प्रभारी सीरिस्तेदार श्रीराम सिंह उर्फ मन्नू बाबू का सेवा निवृत होने पर सोमवार को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शशिकांत राय की अध्यक्षता मे न्यायालय कर्मियों ने विदाई स ह सम्मान समारोह का आयोजन किया.कार्यक्रम मे न्यायाधीश ने कहा की श्रीराम बाबू एक अच्छे कर्तव्यनिष्ठ न्यायालय कर्मी थे.वहीं सब जज प्रथम सह ऐसीजेएम प्रथम विवेक चन्द्र वर्मा ने कहा की मन्नू बाबू अपने कार्यकाल में न्यायालय कार्यों का सरलतापूर्वक निर्वहन किया. न्यायाधीश ने कहा की इनसे अन्य कर्मियों को सिख लेनी चाहिए.
न्यायालय कर्मियों ने श्री सिंह के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए मिथिला परम्परा के अनुसारअंग वस्त्र,पाग चादर छाता एवं माला पहनाकर स्वागत किया.मौके पर मुंसिफ स्पर्श अग्रवाल, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी निभा आनन्द, अनुमंडल अभियोजन अधिकारी मनिंद्र कुमार,विनोद कुमार महतो, रामानन्द चौधरी,
मकेश्वर प्रसाद,ओम बाबू, अजय सिंह, अनंत सिंह, जीतेन्द्र सिंह, विशाल दीप प्रकाश, चंदन कुमार , मो अली, प्रकाश कुमार, नन्द किशोर कुमार, चंचल कुमार, रंजन कुमार, चन्द्रकेतु कुमार, माधव कुमार, विजय कुमार सिंह, मुन्ना,राजीव रंजन, राम प्रवेश रॉय, हरीश कुमार, विकास कुमार, प्रतीक कुमार, राजीव कुमार, मो रब्बानी,चांद प्रसाद आदि न्यायालय कर्मचारियों ने भी सम्मानित किया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
