Patna

अब EVM पर दिखेंगी उम्मीदवारों की कलरफुल फोटो्स:बिहार से होगी नई व्यवस्था की शुरुआत

पटना.भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने विधानसभा चुनावों को लेकर एक अहम फैसला लिया है। अब मतदाता इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर केवल प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिह्न ही नहीं, बल्कि उनका रंगीन फोटो भी देख पाएंगे। इस नई व्यवस्था की शुरुआत सबसे पहले आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से होगी।चुनावों में कई बार एक ही नाम वाले एक से अधिक उम्मीदवार खड़े हो जाते हैं। ऐसे में मतदाताओं के बीच भ्रम की स्थिति बन जाती है और गलती से वोट किसी अन्य प्रत्याशी को चला जाता है। निर्वाचन आयोग ने इस समस्या से निपटने के लिए बैलेट पेपर पर रंगीन तस्वीर छापने का निर्णय लिया है। अब वोटर आसानी से उम्मीदवार के नाम, चुनाव चिन्ह और उनके चेहरे को देखकर सही तरीके से मतदान कर सकेंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उम्मीदवार का चेहरा होगा साफ

 

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार का चेहरा बैलेट पेपर पर तीन-चौथाई हिस्से में होगा ताकि उसकी तस्वीर और स्पष्ट दिखे। तस्वीर रंगीन होगी और उच्च गुणवत्ता वाले 70 जीएसएम गुलाबी रंग के विशेष पेपर पर छापी जाएगी।

 

 

मतदाताओं की सुविधा के लिए बड़ा बदलाव

 

बैलेट पेपर पर अब सभी उम्मीदवारों और नोटा (NOTA) के क्रमांक गहरे व बोल्ड फॉन्ट में छापे जाएंगे। इसका फॉन्ट साइज 30 तय किया गया है, जिससे नाम और क्रमांक पढ़ने में आसानी हो। सभी उम्मीदवारों और नोटा के नाम एक जैसे फॉन्ट और साइज में रहेंगे।

 

बिहार से शुरुआत, फिर पूरे देश में लागू

 

आयोग का कहना है कि इस नई प्रक्रिया की शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव से होगी। इसके बाद देशभर के सभी चुनावों में यही व्यवस्था अपनाई जाएगी। आयोग के मुताबिक, फिलहाल बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के बाद अंतिम मतदाता सूची तैयार की जा रही है, जो 30 सितंबर तक प्रकाशित कर दी जाएगी।

 

कब होंगे चुनाव

 

संभावना है कि बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा अक्टूबर 2025 में की जाएगी और नवंबर में तीन चरणों में मतदान हो सकता है। इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि मतदाताओं को अब सही उम्मीदवार चुनने में आसानी होगी और हमनाम प्रत्याशियों के कारण होने वाला कन्फ्यूजन पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!