एनएच 31 से सिमरिया धाम की सड़क होगी फोरलेन, 14.28 करोड़ की लागत बनेगा
“एनएच 31 सेबेगूसराय.सिमरिया घाट तक जाने के लिए अब रास्ता सुगम हो जाएगा। डीएम तुषार सिंगला ने इसके लेकर राजेन्द्र पुल स्टेशन, एनएच 31 से सिमरिया घाट तक 4 लेन पथ निर्माण काने लेकर विभाग काने प्रस्ताव भेजा है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत एक किलोमीटर सडक निर्माण कराया जाएगा। जिसका प्राक्कलित राशि 14 करोड़ 28 लाख 53 हजार निर्धारित की गई है।
सिमरिया घाट को सिमरिया धाम के रूप में विकसित करने की दिशा में एक और बड़ी पहल हुई है। अब राजेन्द्र पुल स्टेशन के पास एनएच-31 से सिमरिया धाम गंगा तट तक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण कर उसे फोरलेन में बदला जाएगा। लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह एक किलोमीटर लंबी सड़क श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही को सुगम बना देगी।
इस नई सड़क पर एक साथ चार गाड़ियां गुजर सकेंगी। श्रद्धालुओं के पैदल चलने के लिए दोनों ओर अलग ट्रैक बनाए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि फिलहाल यह सड़क तीन मीटर से भी कम चौड़ी है, जिसके कारण श्रद्धालुओं को अक्सर जाम की समस्या झेलनी पड़ती है। वहीं, बैरियर से राम घाट सर्वमंगला तक जाने वाली दूसरी सड़क की स्थिति और भी खराब है। कभी यह मुख्य मार्ग हुआ करता था, लेकिन कल्पवास मेला क्षेत्र के विस्तार के बाद इसके स्थान पर वैकल्पिक सड़क बनाई गई थी। कुंभ सेवा समिति और स्वामी चिदात्मन जी महाराज के प्रयास से सिमरिया में 2011 में अर्द्धकुंभ, 2017 में पूर्णकुंभ, 2018 में साहित्य महाकुंभ और 2023 में अर्द्धकुंभ का आयोजन हो चुका है। इन आयोजनों ने सिमरिया को देश के धार्मिक और सांस्कृतिक नक्शे पर स्थापित कर दिया है।
साथ ही, बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से सिमरिया रिवर फ्रंट का भी निर्माण कराया जा रहा है। संत, समाज और सरकार की संयुक्त कोशिशों से सिमरिया धाम भविष्य में बिहार का प्रमुख पर्यटन स्थल बनने की ओर अग्रसर है।इसके अलावे शहर काने जाम मुक्त कराने काने लेकर भी डीएम ने प्रस्ताव तैयार किया है। जिसके तहत शहर में ट्रैफिक चौक से लेकर डाक बंगला चौक तक फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। जिसकी कुल लंबाई 2.316 किलोमीटर निर्धारित की गई है। इसके लिए प्राक्कलित राशि 500 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावे सुभाष चौक एनएच-31 से वीर कुंवर सिंह चौक एचएचए 55) तक 4-लेन सड़क निर्माण की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। इस सडक की लंबाई 1.8 किलोमीटर है, जिसकी प्राक्कलित राशि 23 करोड़ 52 लाख 24 हजार निर्धारित की गई है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
