Patna

पटना के महावीर मंदिर में नवग्रह मंडप का उद्घाटन, शांति की पूजा करवा सकते हैं श्रद्धालु

Mahavir Mandir Patna: पटना के महावीर मंदिर में शनिवार को नवग्रह मंडप का उद्घाटन किया गया. इस मंडप की स्थापना नवग्रह शांति पूजा के लिए की गई है. मिली जानकारी के अनुसार मंडप के बीचों-बीच नवग्रह वेदी बनाई गई है, जिसमें सभी नौ ग्रहों की मूर्तियां हैं. इसमें सभी ग्रहों की दिशाएं अलग-अलग हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर स्थापना पूजा

महावीर मंदिर न्यास समिति के अनुसार यहां बहुत सारे श्रद्धालु आते हैं और पूछते हैं कि यहां पर नवग्रह शांति पूजन होता है कि नहीं. जिसके बाद कुछ दिनों पहले समिति ने ऑर्डर दिया और मूर्तियां आई है. आज (शनिवार) अनंत चतुर्दशी है, तो इस पावन अवसर पर यहां स्थापना पूजन किया गया.

 

नवग्रह शांति की पूजा करवा सकते हैं श्रद्धालु

अब श्रद्धालु यहां महावीर मंदिर में नवग्रह शांति की पूजा करवा सकते हैं. इसके अलावा यहां एक शिवलिंग की भी स्थापना की गई है. यहां चार शिवलिंग हैं, लेकिन भक्तों के डिमांड को देखते हुए एक और शिवलिंग की स्थापना कराई गई है. इसके लिए अलग पूजा पद्धति है. लोग इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन बुकिंग कर सकते हैं. बता दें कि पटना स्थित महावीर मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं. इस मंदिर का अपना अलग ही महत्व है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!