चिराग का नया फॉर्मूला:बोले- मेरे समीकरण में M मतलब महिलाएं, Y- युवा
मुजफ्फरपुर में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एक कार्यक्रम में ”हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो, चिराग पासवान जैसा हो” के नारे लगे। जिस समय ये नारे लगे उस समय केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी मौजूद थे।
पार्टी की ओर से मुजफ्फरपुर के MIT कॉलेज मैदान आयोजित नव संकल्प महासभा को संबोधित करते हुए चिराग ने राजद, कांग्रेस और अपने चाचा पशुपतिनाथ पारस पर भी निशाना साधा।चिराग ने कहा, ‘बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ये चुनाव निर्धारित करेगा कि हम लोगों का पांच साल का भविष्य कैसा होगा। ये हमारी जिम्मेदारी है कि इस चुनाव की गंभीरता को समझे।’कहीं गलती से इस चुनाव में हमसे कोई चूक हुई तो अगले 5 साल हम सबके लिए पिछड़ेपन का शिकार होना पड़ेगा।’इसके साथ ही उन्होंने तेजस्वी के MY फैक्टर पर चिराग ने नया फॉर्मूला भी दिया। चिराग ने कहा, मेरे लिए MY का मतलब M से महिलाएं और Y से युवा हैं।
चिराग की गाड़ी पर चढ़े समर्थक
कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद चिराग जाने लगे। इस दौरान उनके समर्थकों की भीड़ बढ़ गई। कुछ समर्थक उनकी गाड़ी पर चढ़ गए। चिराग ने उन्हें समझाने की कोशिश की और खुद ही उन्हें गाड़ी से उतारने लगे। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने समर्थकों को गाड़ी से उतारा।
विरोधी मुझे खत्म करना चाहते थे, भूल गए मैं शेर का बच्चा हूं
उन्होंने आगे कहा, ‘पिता के जाने के बाद मुझे और मेरे परिवार को तोड़ने की कोशिश की गई। जब चिराग आगे बढ़ता है तो विपक्षी चिराग को समाप्त करने का षड्यंत्र रचते हैं।’पहले इन्होंने सोचा कि पहले इसे परिवार से अलग करो, चिराग टूट जाएगा। चिराग नहीं टूटा। फिर सोचा कि चिराग को पार्टी से निकाल दो, फिर सोचा चिराग को इसके घर से सड़क पर फेंकवा दो, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।मुजफ्फरपुर में पार्टी समर्थकों ने चिराग पासवान के सामने ‘हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो, चिराग पासवान जैसा हो’ के नारे लगाने लगे।
आजादी के 80 साल के बाद भी बिहार पिछड़ा राज्य है
चिराग पासवान ने आगे कहा, ‘हम लोग लंबे समय से बिहार के विकसित का इंतजार कर रहे हैं। आजादी के बाद कई राज्य आगे निकल गए, लेकिन बिहार आजादी के 80 साल के बाद भी पिछड़ा राज्य है।’आज भी बिहारियों को पलायन करके दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। मैं दिल्ली, मुंबई में रहा हूं, लेकिन आज तक नहीं सुना कि दिल्ली का लड़का बिहार रोजगार के लिए आता है। पढ़ाई के लिए आता हो।’सिर्फ हम बिहारी ही दूसरे राज्यों में शिक्षा और रोजगार के लिए जाते हैं। AIIMS दिल्ली में स्वास्थ्य सेवा के लाभ के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ता है। ये सुविधा बिहार में क्यों नहीं हो सकता है।’
चुनाव का समय है, नेता आएंगे और विकास की बात करेंगे
केंद्रीय मंत्री ने कहा, मैं ऐसे दिन की कल्पना करता हूं कि दिल्ली के लड़के रोजगार के लिए बिहार आएंगे। वहां के लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए बिहार आएंगे। हमें बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा हूं।’चुनाव आएंगे तो कई राजनेता आएंगें। विकास की बातें करेंगे। कांग्रेस और राजद वालों से पूछिएगा कि लंबा समय आपको शासन करने का समय दिया था। इतने साल के बाद भी बिहार विकसित क्यों नहीं हुआ।’
राजद-कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी को गाली दी गई
चिराग ने कहा, ‘दरभंगा में राजद-कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी को मां की गाली दी गई। लोकसभा चुनाव के दौरान राजद के युवा नेता तेजस्वी के सामने मेरे परिवार को गाली दी गई थी।’
‘ये इनका संस्कार है। इस तरीके से ये लोग माताओं, बहनों को गाली देते हैं और अपमानित करते हैं। अब हमें फैसला लेना है कि क्या ऐसे लोगों को चुनेंगे या ऐसे लोगों को चुनेंगे जो माता सीता के सम्मान में सीतामढ़ी में भव्य मंदिर बना रहे है।’चिराग ने कहा, ‘आज मैं गर्व और घमंड से कहता हूं कि मैं बिहारी हूं। मैं ये घमंड हर बिहारी की आंखों में देखना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि बिहार देश के सबसे विकसित राज्यों में सबसे आगे हो। जब चिराग आगे बढ़ता है तो विपक्षी चिराग को समाप्त करने का षड्यंत्र रचते हैं।’मैं न टूटने वाला हूं, न झुकने वाला हूं, डरना तो भूल ही जाओ। जब तक बिहार को विकसित नहीं बना दूंगा, चैन की सांस नहीं लूंगा।’
पोस्टर पर सिर्फ चिराग-रामविलास पासवान की तस्वीर
नव संकल्प महासभा को लेकर शहर के हर चौक-चौराहे और सड़कों पर बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। लेकिन खास बात यह है कि इन सभी पोस्टर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर गायब है।आम तौर पर NDA सहयोगी दलों के कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीरें प्रमुखता से रहती है, लेकिन इस बार लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बैनरों में केवल चिराग पासवान और दिवंगत रामविलास पासवान की तस्वीरें हैं।
‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ को देंगे धार
चिराग पासवान इस महासभा में अपने ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ विजन को धार देने वाले हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, रोजगार, शिक्षा, विकास और युवाओं के भविष्य को लेकर बड़े ऐलान कर सकते हैं। साथ ही, विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर भी रणनीति का संकेत देंगे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
