Patna

बेगूसराय में मां के मोबाइल छीनने से थी नाराज नौवीं क्लास की स्टूडेंट ने की सुसाइड

बेगूसराय में मां के मोबाइल छीन लेने से गुस्साई एक बेटी फांसी के फंदे से झूल गई। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत होने हो गई। सूचना मिलते ही पहुंची सिंघौल थाना की पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन कर रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के बागवाड़ा गांव स्थित वार्ड नंबर-एक की है। मृतका आंचल कुमारी (15) बागवाड़ा के रहने वाले धर्मेंद्र महतो की बेटी है। आंचल बागवाड़ा हाई स्कूल में नवम की स्टूडेंट थी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 2 सितंबर को आंचल घर में मोबाइल पर कुछ देख रही थी।मां नूतन देवी को जीविका के मीटिंग में जाना था। इसके लिए उसने अपनी बेटी को डांटे हुए मोबाइल छीन लिया और कंकौल में जीविका के आयोजित प्रधानमंत्री के लाइव टेलीकास्ट प्रोग्राम में शामिल होने चली आई। इधर आंचल घर में ही फांसी का फंदा लगा कर झूल गई।

 

मोबाइल से खेल रही थी बेटी

 

दोपहर में मां नूतन देवी जब घर लौटी तो बेटी को लटका देखा। इसके बाद उसने हल्ला मचाया तो गांव के लोग जुटे। उसे उतार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पोस्टमार्टम करने आए रिश्ते के दादा गंगाराम महतो ने बताया कि आंचल नौवीं क्लास में पढ़ती थी और घर में ही बच्चों के साथ मोबाइल से खेल रही थी।

 

मां ने मोबाइल छीन लिया और मीटिंग में चली गई। मां के जाने के बाद आंचल ने फांसी लगा लिया। दोपहर मां ने आने पर देखकर हल्ला मचाया तो सभी लोग जुटे और उसे उतार कर इलाज के लिए बेगूसराय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। सिंघौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन कर रहे हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!