Begusarai

माँ ने लड़की से अफेयर का किया विरोध,बेटे ने दी जान:बेगूसराय में फंदे से लटकी मिली लाश

बेगूसराय में मां से हुए विवाद के बाद एक युवक ने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के हसनपुर बागर गांव की है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस लाश का पोस्टमार्टम कराते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक की पहचान हसनपुर बागर के रहने वाले शंभू सहनी के बेटे अंशु कुमार (17) के रूप में हुई है। मृतक अंशु के पिता शंभू सहनी कोलकाता में मजदूरी करते हैं, जिन्हें घटना की सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम कराने आए मृतक के चाचा महेंद्र सहनी ने बताया कि मां-बेटा के बीच विवाद चल रहा था।उसी के बाद आज अहले सुबह उसमें घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह में काफी देर तक नहीं उठने पर मां जब जगाने गई, तो फांसी से लटका देखा। मां ने हल्ला मचाया फिर हम लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल घटना के संबंध में स्पष्ट रूप से कोई कुछ नहीं बता पा रहा है।

 

दूसरी जाति की लड़की से प्रेम-प्रसंग की चर्चा

 

चर्चा है कि अंशु का गांव के ही एक दूसरे जाति की लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अंशु लड़की से शादी करना चाहता था। जिसका मां ने विरोध किया, तो उसने मां पर कई आरोप लगाए। इससे आक्रोशित होकर दो दिन पहले उसकी मां ने मोबाइल तोड़ दिया था।

 

मोबाइल तोड़े जाने के कारण दो दिन से घर में खाना भी नहीं खा रहा था। लेकिन कल रात में घर में खाना खाया और सो गया। उसके बाद सुबह में कमरे में ही उसकी लाश मिली। घटना के संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि लाश का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तक इस संबंध में कोई आवेदन नहीं मिला है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!