समस्तीपुर स्टेशन पर मोबाइल-पर्स चोरी का आरोपी गिरफ्तार
समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने मोबाइल और पर्स चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल और एक महिला का पर्स बरामद किया गया।
गिरफ्तार युवक की पहचान पूर्वी चंपारण के सिंधिया गुमटी वार्ड 12 निवासी अनु पटेल के 23 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार पटेल के रूप में हुई है। बताया गया है कि दीपक ने मोतिहारी से समस्तीपुर आ रही एक चलती ट्रेन में महिला यात्री का पर्स और मोबाइल चुरा लिया था। चोरी के बाद वह समस्तीपुर स्टेशन पर उतर गया था।
यात्रियों से मिली सूचना के आधार पर जीआरपी की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों को सील कर दिया और प्लेटफार्म संख्या चार से दीपक कुमार पटेल को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया.इस मामले में जीआरपी थाने में तैनात पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह के लिखित बयान पर दीपक कुमार पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चलती ट्रेन से चोरी करने की बात कबूल की।
जीआरपी थानाध्यक्ष बीपी आलोक ने बताया कि उन्हें यात्रियों से ही चोरी की सूचना मिली थी। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार युवक दीपक कुमार पटेल चोरी के कई मामलों में पहले भी जेल जा चुका है। गिरफ्तारी के बाद उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी दीपक कुमार पटेल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
