समस्तीपुर में नाबालिग लड़की एक लाख नकद और गहने लेकर फरार, मोबाइल पर प्रेमी से करती थी बाते..
समस्तीपुर जिले के रामपुर केशोपट्टी निवासी संजीव कुमार सहनी की नाबालिग बेटी 28 अगस्त को घर से लापता हो गई। पिता ने अहियापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।पिता ने बताया कि बेटी रुची कुमारी दोपहर 2:30 बजे जिरोमाइल के पास पढ़ने के लिए निकली थी। उसके बाद से वह नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका।
पिता को जानकारी मिली कि बेटी एक युवक से फोन पर बात करती थी। वह अपने दादा के मोबाइल नंबर 7654766734 से युवक के नंबर 9226606985 पर छिप-छिपकर बात करती थी। लड़की घर से जाते समय एक लाख रुपए नकद और मां के गहने भी ले गई। इनमें कान का झुमका, मंगलसूत्र, नाक का खोटला और पायल शामिल हैं।
पिता का आरोप है कि उक्त मोबाइल नंबर का धारक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उन्होंने पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की है।
थाना प्रभारी रोहन कुमार ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दरोगा धर्मेंद्र कुमार निषाद को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
