दो महीने पहले हुई शादी, बॉयफ्रेंड संग दिल्ली भागी पत्नी:बोली- धोखे से कराई शादी
पटना के फुलवारीशरीफ में नई दुल्हन ने पति को छोड़ ब्वॉयफ्रेंड संग दिल्ली भाग गई थी। 19 वर्षीय विवाहिता चांदनी कुमारी ने शादी के महज दो महीने बाद ही पति राजू कुमार (38) के साथ रहने से इनकार कर दिया। चांदनी रविवार को थाना पहुंची और पुलिस को अपना बयान दिया। अपने बयान में आरोप लगाया कि उसकी शादी धोखे से कराई गई थी। उसे यह नहीं बताया गया कि पति की उम्र उसके पिता से भी अधिक है।
बॉयफ्रेंड संग दिल्ली भागी थी दुल्हन
चांदनी ने परसा बाजार थाना प्रभारी मेनका रानी को शनिवार देर रात दिए बयान में कहा कि, शादी के बाद वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ दिल्ली चली गई थी। करीब 14 दिन बाद वह शनिवार की रात थाने पहुंची और साफ शब्दों में कहा कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती। पुलिस ने बयान दर्ज कर चांदनी को उसके परिजनों को सौंप दिया।
पति बोला- इंस्टाग्राम पर किसी लड़के से संपर्क में थी
दूसरी ओर पति राजू कुमार ने बताया कि उनकी पहली पत्नी 7 साल पहले घर छोड़कर चली गई थी। परिवार की सलाह पर 11 जुलाई 2025 को चांदनी से दूसरी शादी की।राजू ने आरोप लगाया कि, शादी के बाद से ही चांदनी इंस्टाग्राम और फेसबुक पर किसी लड़के से लगातार संपर्क में थी। 6 सितंबर की रात वह ससुराल से चुपके से निकलकर बॉयफ्रेंड के साथ बाइक से फरार हो गई।
चांदनी की भी थी दूसरी शादी
सूत्रों के अनुसार, यह चांदनी की भी दूसरी शादी है। पहले पति के शराबी स्वभाव और मारपीट के कारण उसका तलाक करीब एक वर्ष पूर्व हो चुका था।थाना प्रभारी ने बताया कि महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
