Samastipur

मोबाइल टावर पर चढ़ा, शादीशुदा प्रेमिका को लगाई आवाज;गिकर मौत

समस्तीपुर में शनिवार शाम एक युवक प्यार का इजहार करने के लिए गांव के ही एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मोबाइल टावर पर चढ़कर वह जोर-जोर से प्रेमिका को आवाज लगने लगा। इसी दौरान वह असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा । जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खरसंड पूर्वी पंचायत के नोनिया टोल के पास का है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पूरे घटना का वीडियो भी सामने आया है। यहां तक की टावर पर चढ़ कर युवक ने खुद अपना वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। मृतक युवक की पहचान गांव के राज किशोर पासवान के बेटे अमर पासवान (23) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए शनिवार रात सदर अस्पताल लाया।

 

घटना के संबंध में मृतक के भाई लक्ष्मी पासवान ने बताया कि उसके भाई का गांव के ही एक महिला से प्यार था। जिसके साथ यह आगे का जीवन बिताना चाहता था। लेकिन महिला शादीशुदा थी। इसलिए वह इनकार कर रही थी।महिला के इनकार को देखते हुए उसका भाई अमर गांव में ही लगे एक मोबाइल टावर कंपनी के टावर पर चढ़ गया और वहां से जोर-जोर से आवाज लगाने लगा। शोले फिल्म की तर्ज पर यह लोगों से संवाद करने लगा। लोग इसे नीचे उतर जाने के लिए कहने लगे, लेकिन यह किसी की बात नहीं मान रहा था । लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी।

 

मृतक के भाई के अनुसार महिला भी मौके पर पहुंची थी । लक्ष्मी ने बताया कि भाई उतरने ही वाला था कि अचानक ही वह असंतुलित होकर टावर से नीचे जा गिरा। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसका भाई गांव में ही मजदूरी का काम करता था। वहीं से घटना के बाद महिला मौके पर पहुंची थी। वह भी मौके से फरार हो गई। बताया गया कि महिला एक बच्चे की मां भी है।

 

सदर डीएसपी 2 संजय कुमार ने कहा कि प्रेम प्रसंग में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। लोग उसे उतारने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि इसी दौरान और संतुलित होकर वह नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!